रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 16 जनवरी से रद्द रहेंगी 9 ट्रेनें, जानें कारण और पूरी सूची

रायपुर – रेलवे प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी 2025 से 9 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के बैकुंठ-सिलयारी रेलवे स्टेशनों के बीच रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। यह कार्य 16 और 17 जनवरी 2025 को किया जाएगा, जिसके कारण कुछ ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 16 जनवरी से रद्द रहेंगी 9 ट्रेनें, जानें कारण और पूरी सूची
रोड अंडर ब्रिज निर्माण का उद्देश्य
रेलवे प्रशासन के अनुसार, बैकुंठ-सिलयारी रेलवे स्टेशन के बीच बनने वाला रोड अंडर ब्रिज आने वाले समय में सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं को लेवल क्रॉसिंग गेट पर रुकने से बचाएगा। इससे ट्रेन परिचालन में भी सुरक्षा बढ़ेगी और निर्बाध सेवा सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 16 जनवरी से रद्द रहेंगी 9 ट्रेनें, जानें कारण और पूरी सूची
रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 16 जनवरी 2025
- 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 16 जनवरी 2025
- 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 16 जनवरी 2025
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर – 16 और 17 जनवरी 2025
- 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर – 17 जनवरी 2025
- 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर – 18 जनवरी 2025
- 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर – 18 जनवरी 2025
- 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर – 19 जनवरी 2025
- 58280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर – 19 जनवरी 2025
बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
- 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर – 16 जनवरी 2025 (रद्द रहेगी बिलासपुर और गोंदिया के बीच)
उपभोक्ताओं से अपील
रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की पुनः जांच करें और संबंधित ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे ने लिया बड़ा फैसला: 16 जनवरी से रद्द रहेंगी 9 ट्रेनें, जानें कारण और पूरी सूची



















