Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.19 करोड़ का अवैध धान जब्त; चेकपोस्ट पर 24 घंटे पहरा
कलेक्टर के निर्देश पर कोचियों और बिचौलियों पर शिकंजा: अब तक 35 मामलों में 3859 क्विंटल धान और 2 गाड़ियां जब्त, आपराधिक केस दर्ज करने की चेतावनी।

Rajnandgaon News: राजनांदगांव: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन, 1.19 करोड़ का अवैध धान जब्त; चेकपोस्ट पर 24 घंटे पहरा. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। राजनांदगांव जिले में कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक करोड़ों रुपए का अवैध धान जब्त किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोचियों और बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री में बार-बार संलिप्तता पाई गई, तो उन पर सीधे आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किए जाएंगे।Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन
1 करोड़ 19 लाख से अधिक का धान जब्त
जिले में खरीफ विपणन वर्ष के दौरान अब तक की कार्रवाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। प्रशासन ने अब तक कुल 35 प्रकरणों में कार्रवाई की है। इस दौरान 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रूपए मूल्य का 3859 क्विंटल (9648 बोरा) अवैध धान जब्त किया गया है। इसके साथ ही धान के अवैध परिवहन में लिप्त 2 वाहनों को भी जब्त किया गया है।Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन
ताजा कार्रवाई शनिवार को की गई, जिसमें संयुक्त दल ने 5 अलग-अलग मामलों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए का 207 क्विंटल (518 बोरा) धान पकड़ा।Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन
कहाँ कितना पकड़ाया अवैध धान?
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग अनुविभागों में यह कार्रवाई की गई है:
राजनांदगांव अनुविभाग: अब तक कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यहाँ 74 लाख 36 हजार 900 रूपए मूल्य का 2399 क्विंटल (5998 बोरा) अवैध धान जब्त किया गया है।
डोंगरगढ़ अनुविभाग: यहाँ 11 प्रकरणों में 36 लाख 39 हजार 400 रूपए का 1174 क्विंटल (2935 बोरा) धान और 2 वाहन जब्त किए गए हैं।
डोंगरगांव अनुविभाग: कुल 4 प्रकरणों में 8 लाख 86 हजार 600 रूपए का 286 क्विंटल (715 बोरा) अवैध धान पकड़ा गया है।
अंतर्राज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी
पड़ोसी राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा चक्र कड़ा कर दिया है। जिले में तीन प्रमुख अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं:
बोरतलाब
पाटेकोहरा
कल्लूबंजारी
इन चेकपोस्ट पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें तीन पालियों में काम कर रही हैं ताकि 24 घंटे निगरानी रखी जा सके।Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन
इसके अलावा, जिले के 1500 छोटे और बड़े मंडी अनुज्ञप्तिधारियों की सूची तैयार की गई है। एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित जांच करें और अवैध रूप से भंडारित धान मिलने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई करें।Rajnandgaon News: धान तस्करों पर बड़ा एक्शन



















