LIVE UPDATE
अपराधराजनांदगांव

Rajnandgaon News : टीचर ने किया स्टूडेंट को प्रपोज, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? अभी मैं कुंवारा हू 

छात्राओं ने अपने ही टीचर के खिलाफ स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की थी। लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने इस मामले को गंभीरता नहीं लिया।

राजनांदगांव। गवरमेंट स्कूल के एक टीचर ने अपनी ही स्कूल की एक छात्रा को गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दे डाला। इतना ही नहीं यह शिक्षक अन्य छात्रों से भी अश्लील बाते करता था। मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलांतर्गत खैरागढ़ ब्लाक के भंडारपुर करेला स्कूल का है। भंडारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपने स्कूल के शिक्षक राजेश ठाकुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम मामले की तब्दीश करने स्कूल पहुंची थी। इस दौरान छात्राओं ने आयोग की सदस्य के पास शिक्षक की पूरी पोलपट्टी खोलकर रख दी। पूरे मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने शुक्रवार को मोहारा पुलिस चौकी में एफआइआर दर्ज करने आवेदन भी दे दिया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने छात्राओं के बयान के बाद ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शिक्षक ने छात्रा से कहा अभी मैं कुंवारा हू

राज्य बाल संरक्षण आयोग को गोपनीय सूचना मिली थी कि भंडारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक राजेश ठाकुर छात्राओं से अश्लील हरकत करते हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग की सदस्य संगीता गजभिए अचानक स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंची। इसके बाद छात्राओं ने शिक्षक की पोल एक-एक कर खोलना शुरू कर दी। छात्राओं ने आयोग की सदस्य को बताया कि व्याख्याता व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी राजेश ठाकुर अकेले में बुलाकर कहा कि क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी, अभी मैं कुंवारा हू। शिक्षक के प्रपोश करने के बाद वो बिना कोई जवाब दिए वापस क्लास रूम में आ गई। उसने इस बात की शिकायत स्कूल स्टाफ से भी की, लेकिन उन्होंने ये कहकर बात टाल दिया कि उनकी तो आदत ही ऐसी है। जब शिक्षक को शिकायत की जानकारी मिली तो उसने छात्रा से कहा कि मैं तुम्हें जीएफ बनने यानी गर्लफ्रेंड बनने नहीं बल्कि ग्रेट फाइटर बनने के लिए कहा था।

मामले को दबाकर बैठा प्रबंधन

शुरु से ही छात्राओं ने इस टीचर की शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से की थी। लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने इस घटनाक्रम को लेकर किसी भी प्रकार से गंभीरता नहीं दिखाई और मामले को दबाकर बैठ गया। छात्राओं ने बाल संरक्षण आयोग की टीम की सदस्य को बताया कि वे जब भी शिक्षक की शिकायत करती हैं, तब बात को टाल दिया जाता है। एक छात्रा ने आयोग की टीम को बताया कि एक दिन वो जब बिना साइकिल के स्कूल आई, तो छुट्टी के वक्त घर लौटते समय शिक्षक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दिया। शिक्षक पर भरोसा करके वो भी बाइक पर बैठ गई, तब उन्होंने रास्ते कहा कि क्या तुम मेरे साथ दोस्ती करोगी।

एफआइआर कराने कहा है

खैरागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य को थाने में एफआइआर दर्ज कराने के लिए कहा है। मामला दर्ज होने के बाद संबंधित रिपोर्ट डीपीआई को भेज देंगे। आगे की विभागीय कार्रवाई उच्च कार्यालय से होगी।

कथन बयान लेने के बाद करेंगे एफआइआर

मोहारा चौकी प्रभारी पीलू राम मंडावी का कहना है कि प्रभारी प्राचार्य ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला अधिकारी छात्राओं का बयान लेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE