LIVE UPDATE
रायपुर

राज्योत्सव 2024: पवनदीप और अरुणिता की सुरीली आवाज ने समापन समारोह में बांधा समां

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 के समापन समारोह का माहौल तब खास बन गया, जब लोकप्रिय गायक पवनदीप और अरुणिता ने अपनी अद्भुत गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पवनदीप और अरुणिता ने “मेरी दुआओं से आती है सदा यही” और “मेरी होके हमेशा ही रहना” जैसे गानों की सुरीली प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। दर्शकों ने अपने पसंदीदा गानों का अनुरोध करते हुए इस शाम को और भी खास बना दिया। देर रात तक चली इन शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संगीतमय एहसास से भर दिया। राज्योत्सव 2024: पवनदीप और अरुणिता की सुरीली आवाज ने समापन समारोह में बांधा समां

बस्तर की लोकधुनों ने कार्यक्रम में जोड़ा अनोखा रंग

इससे पहले कार्यक्रम में ‘जादू बस्तर का’ प्रस्तुत किया गया, जिसमें बस्तर की पारंपरिक लोकधुनों ने सभी का दिल छू लिया। बस्तर के अनोखे संगीत ने पूरे वातावरण को एक अनोखे सुर संसार में समेट लिया, और दर्शक इस सांस्कृतिक अनुभव में खो गए। दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और कलाकारों को खुलकर प्रोत्साहित किया। राज्योत्सव 2024: पवनदीप और अरुणिता की सुरीली आवाज ने समापन समारोह में बांधा समां

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल ने उठाया सांस्कृतिक संध्या का आनंद

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया और राज्योत्सव के भव्य आयोजन की सराहना की। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 का यह समापन समारोह एक यादगार संगीतमय शाम के रूप में सबके दिलों में बस गया। राज्योत्सव 2024: पवनदीप और अरुणिता की सुरीली आवाज ने समापन समारोह में बांधा समां

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE