LIVE UPDATE
राजनीति

लोकसभा चुनाव में टूटे रिकॉर्ड, हर रोज 100 करोड़ जब्त कर रहा चुनाव आयोग, 75 साल के इतिहास में सबसे अधिक रिकवरी

NCG NEWS DESK New Delhi :-

लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए चुनाव आयोग सख्त कदम उठा रहा है। सख्त कदमों के तहत चुनाव आयोग ने अब तक की सबसे बड़ी जब्ती की है। चुनाव आयोग ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव अधिकारी एक मार्च से हर दिन 100 करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती कर रहे हैं। आयोग ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले ही 4,650 करोड़ रुपये की जब्ती कर चुके हैं, जो 2019 लोकसभा चुनावों में की गई ‘कुल जब्ती से अधिक’ है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह 75 साल के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक रिकवरी है। चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग देश में अलग-अलग एजेंसियों की मदद ले रहा है। कैश और सोने-चांदी-हीरे की जब्ती के लिए इनकम टैक्स, राज्य पुलिस, आरबीआई, SLBC, AAI, BCAS, स्टेट सिविल एविएशन, प्रवर्तन निदेशालय, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, CISF की मदद ली जा रही है जबकि शराब बांटने से रोकने के लिए राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज और RPF मदद कर रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE