LIVE UPDATE
रायपुर

सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात, बाहर आकर बोले- “विपक्ष को दबा रही है सरकार”

सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात, बाहर आकर बोले- “विपक्ष को दबा रही है सरकार”

सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां उन्होंने शराब घोटाले के आरोप में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पायलट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने का एक सुनियोजित प्रयास है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

“न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे”: जेल से आया चैतन्य का संदेश

जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिलने के बाद बाहर निकले सचिन पायलट ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि चैतन्य बघेल पूरी तरह से आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि वे इस मामले में पूरी मजबूती से न्यायिक लड़ाई लड़ेंगे। पायलट ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा है।सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात

“भूपेश बघेल को टारगेट करने के लिए बेटे पर हुई कार्रवाई”

सचिन पायलट ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “पिछले 10 सालों में किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ किसी केंद्रीय एजेंसी ने जांच नहीं की है। ED, CBI, और IT जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल केवल विपक्ष के नेताओं को डराने और उनकी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाने के लिए उनके बेटे पर की गई है। पायलट ने भाजपा के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि चैतन्य कांग्रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल हों या उनके रिश्तेदार, हम सब एक परिवार के सदस्य हैं और हम हर सदस्य के साथ मजबूती से खड़े हैं।”सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात

कांग्रेस भवन में भी हुई बैठक

जेल से मुलाकात के बाद सचिन पायलट सीधे राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, ज़रिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर गहन चर्चा की। इस बैठक को छत्तीसगढ़ में पार्टी की आगे की रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।सचिन पायलट की जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE