LIVE UPDATE
रायपुर

जेपी नड्डा के साथ बैठक में साय: कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बैठक के लिए दिल्ली गए हैं। इसमें महामंत्री पवन साय भी शामिल हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान संगठन के नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा की थी, और अब एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गई है। जेपी नड्डा के साथ बैठक में साय: कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए

मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए कैबिनेट मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसमें आधा दर्जन दावेदारों के नाम उभरकर सामने आ रहे हैं, जिनमें किरण सिंह देव, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर शामिल हैं। नए चेहरों में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव की दावेदारी मजबूत है। वहीं, अमर अग्रवाल का नाम अनुभव के आधार पर उठ रहा है, और जातिगत समीकरणों के लिहाज से अजय चंद्राकर का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। राजेश मूणत और सुनील सोनी भी बड़ी संभावनाएं रखते हैं। जेपी नड्डा के साथ बैठक में साय: कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मंत्रियों का परफॉर्मेंस का होगा मूल्यांकन

बैठक के दौरान मौजूदा मंत्रियों के एक साल के परफॉर्मेंस की समीक्षा की जा सकती है। सरकार और संगठन ने मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, जिसमें कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की कुर्सी को खतरा हो सकता है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। जेपी नड्डा के साथ बैठक में साय: कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE