LIVE UPDATE
रायपुर

करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा की संपत्ति का खुलासा

रायपुर। परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के खिलाफ चल रही जांच में एक के बाद एक कई अहम खुलासे हो रहे हैं। सौरभ शर्मा के घर से मिली अकूत संपत्ति और उनके कार से मिले 54 किलो सोने और 10 करोड़ रुपये नकद ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। अब इस मामले में सौरभ शर्मा का रायपुर कनेक्शन भी सामने आया है। करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

सौरभ शर्मा का भाई रायपुर में है अकाउंट ऑफिसर

बताया जा रहा है कि सौरभ शर्मा का भाई राजधानी रायपुर में एक बड़े सरकारी विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात है। अब सौरभ शर्मा के इस रिश्तेदार के खिलाफ जांच शुरू हो सकती है। जांच एजेंसियां जल्द ही रायपुर में आकर मामले की गहराई से जांच कर सकती हैं। करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कई जांच एजेंसियां सक्रिय

सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच के लिए राज्य और केंद्र सरकार की चार बड़ी जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के परिवार के सदस्यों और उसके दो दोस्तों चेतन सिंह गौड़ और शरद जयसवाल को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही बेनामी संपत्तियों के आरोप में सौरभ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

7.98 करोड़ की संपत्ति जब्त

लोकायुक्त और आयकर विभाग की टीम ने आरटीओ विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के ठिकानों से अब तक 7.98 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। इसके अलावा, चेतन सिंह गौड़ और सौरभ शर्मा की फ्रेंचाइजी वाली जयपुरिया स्कूल के व्यवसाय में भी गहरी साजिश की संभावना जताई जा रही है। करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

सौरभ के खिलाफ लुकआउट नोटिस

अब विदेश मंत्रालय के माध्यम से सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। यह कदम सौरभ के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है। करोड़पति सिपाही का रायपुर कनेक्शन: जांच में भाई भी शामिल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE