LIVE UPDATE
बॉलीवुड

सर्जरी के बाद सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज 

NCG News desk Mumbai:-

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इससे सैफ के फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हॉस्पिटल में सैफ की ट्राइसेप की सर्जरी हुई। 53 साल के सैफ अली खान फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते वक्त घायल हो गए थे। जिसके चलते सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया। अब वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। हॉस्पिटल से घर आने के बाद सैफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज .

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

सर्जरी के बाद से सैफ अली खान काफी फिट नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई दिख रही है क्योंकि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने काली टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई है और आंखों पर चश्मा लगाए हुए काफी कूल लग रहे हैं। उनके साथ बेबो करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं। सैफ सभी को हाथ हिलाकर कहते नजर आ रहे हैं कि वह ठीक हैं।सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज .

मीडिया से चर्चा करते हुए सैफ ने कहा, ”मैंने पहले चोट को नजरअंदाज किया था, लेकिन ये बढ़ गया। वर्कआउट करते समय चोट और गंभीर हो गई। धक्का लगने से मुझे और दर्द हुआ। इसलिए मुझे एमआरआई करना पड़ा था, क्योंकि दर्द तब शुरू हुआ जब मैं नए साल की छुट्टियों पर गया था। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरी ट्राइसेप बुरी तरह से घायल हो गई है।सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज.

उन्होंने आगे कहा, “मैंने देवारा सिनेमा की कुछ प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद सर्जरी कराने का फैसला किया। तभी डॉक्टरों को भी एहसास हुआ कि सर्जरी की तत्काल आवश्यकता है। डॉक्टर ने अपना काम अच्छे से किया और सर्जरी सफल रही। अगर सर्जरी नहीं हुई होती तो मेरे लिए मुश्किल हो जाता।”सैफ अली खान कोकिलाबेन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज .

आगे और पढ़िए….

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE