LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

कवर्धा में रेत माफियाओं का कहर: वन अधिकारी पर हमला, गंभीर रूप से घायल

कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला रेत चोरी रोकने गई टीम पर रेत माफियाओं द्वारा किया गया, जिसमें एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई।कवर्धा में रेत माफियाओं का कहर: वन अधिकारी पर हमला

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

वन विकास निगम की टीम को ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत चोरी कर परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद रेत माफियाओं ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले में एक अफसर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कवर्धा में रेत माफियाओं का कहर: वन अधिकारी पर हमला

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

15-20 लोगों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में लगभग 15-20 लोग शामिल थे, जिनमें कुछ नाबालिग भी थे। एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि रेत माफिया वन विकास निगम की टीम पर अचानक टूट पड़े और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।कवर्धा में रेत माफियाओं का कहर: वन अधिकारी पर हमला

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और माफियाओं की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।कवर्धा में रेत माफियाओं का कहर: वन अधिकारी पर हमला

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE