आरंग महानदी में SDM-तहसीलदार की छापेमारी, अवैध रेत परिवहन पर लगी रोक

प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन पर कसा शिकंजा
आरंग। महानदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार एक्शन में है। रविवार को ग्राम कागदेही में रेत की अवैध निकासी की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी रेड मारी। आरंग महानदी में SDM-तहसीलदार की छापेमारी, अवैध रेत परिवहन पर लगी रोक
1 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाइवा जब्त
आरंग एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन और तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने 1 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाइवा वाहन जब्त किए। जांच में पता चला कि महासमुंद जिले से रेत की अवैध निकासी के लिए अस्थायी रैंप बनाया गया था, जिससे चोरी-छिपे रेत का परिवहन किया जा रहा था। आरंग महानदी में SDM-तहसीलदार की छापेमारी, अवैध रेत परिवहन पर लगी रोक
प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी, दोषियों पर होगी कार्रवाई
शिकायत मिलते ही प्रशासन ने रेड मारकर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई और संबंधित आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरंग महानदी में SDM-तहसीलदार की छापेमारी, अवैध रेत परिवहन पर लगी रोक
इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार गजानंद सिदार, खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा, वीरेंद्र बेलचंदन, जितेंद्र केशरवानी, जितेंद्र वर्मा, लुकेश वर्मा और छबि साहू का विशेष योगदान रहा। आरंग महानदी में SDM-तहसीलदार की छापेमारी, अवैध रेत परिवहन पर लगी रोक



















