LIVE UPDATE
धर्म-अध्यात्मधमतरी

धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा दरबार आज से सजेगा

शिव महापुराण कथा: पंडित प्रदीप मिश्रा की धमतरी में आगमन

धमतरी। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा का दरबार आज से धमतरी के कांटाकुर्रीडीह में सजेगा। गुरुवार को रायपुर हवाई अड्डे पर आगमन के बाद, वे सड़क मार्ग से धमतरी पहुंचे। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक करने के बाद, पंडित प्रदीप मिश्रा कथा स्थल की ओर रवाना हुए। कथा स्थल पर कल महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, और आज से कथा का औपचारिक शुभारंभ हो रहा है। धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा दरबार आज से सजेगा

कथा स्थल और कार्यक्रम का विवरण

यह कथा 24 सितंबर तक चलेगी और हर दिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव भक्तों को शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। इस आयोजन के लिए 50 एकड़ भूमि पर विशाल पंडाल सजाया गया है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा दरबार आज से सजेगा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पार्किंग व्यवस्था: श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

कथा में शामिल होने आने वाले शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था की है। आयोजन स्थल के आसपास अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यातायात सुचारू रूप से चल सके। श्रद्धालुओं को सुझाव दिया गया है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा दरबार आज से सजेगा

पूर्व में भी धमतरी में हो चुकी है शिव कथा

धमतरी के कुरूद में भी पंडित प्रदीप मिश्रा पहले शिव कथा कर चुके हैं, और वहां भी भक्तों की भारी संख्या देखी गई थी। इस बार भी कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा दरबार आज से सजेगा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE