-
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
-
मीटिंग में नही पहुंचने पर 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर अपनी प्रतिउत्तर देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, और रेशम विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा करते हुए कलेक्टर लंगेह ने उक्त विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति और आधी-अधूरी जानकारी देने पर नाराजगी व्यक्त की। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी कड़ी में रेशम विभाग के सहायक संचालक एस.एन. सिंह, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बैकुण्ठपुर, सोनहत बलवंत सिंह, श्रेणिष्ट मिश्रा के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सेंगर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज खलखो, परियोजना अधिकारी बैकुण्ठपुर सरस्वती डे, और सोनहत के शशि जायसवाल को अनुपस्थित और संबंधित योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें :- चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब
41 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी… जानिए क्या है पूरा मामला…
मतदान प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे दो शिक्षक सस्पेंड, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
बारदानों में भरा धान भीग कर खराब, कारण बताओ नोटिस जारी, 2 दिनों के भीतर मांगा जवाब