मोवा ओवरब्रिज में खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मोवा ओवरब्रिज के निर्माण में खराब गुणवत्ता और लापरवाही के चलते ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर ने ठेकेदार को नोटिस में स्पष्ट किया है कि डामरीकरण के बाद यातायात शुरू होने पर ओवरब्रिज की गिट्टी निकलने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ा। मोवा ओवरब्रिज में खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी
ठेकेदार की लापरवाही पर हुई कार्रवाई
PWD के मुख्य अभियंता ने कहा कि ओवरब्रिज में गिट्टी का उखड़ना ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता है। विभाग ने ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि ठेकेदार का कृत्य शासन और लोकहित के विपरीत है। v
15 दिन में जवाब देने का निर्देश
ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस का जवाब 15 दिनों के भीतर प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी और ठेकेदार का पंजीयन निलंबित/पदावनत किया जा सकता है। मोवा ओवरब्रिज में खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी
लोकहित के खिलाफ लापरवाही बर्दाश्त नहीं: PWD
मुख्य अभियंता ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। ओवरब्रिज जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में खराबी आने से जनता की सुरक्षा और सुविधा प्रभावित होती है। मोवा ओवरब्रिज में खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी



















