श्री रामलला दर्शन योजना: इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

? श्री रामलला दर्शन योजना: इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी
? योजना की विशेषताएं:
✅ जीवन में एक बार अयोध्या धाम यात्रा का मुफ्त अवसर
✅ ट्रेन, रहने और खाने-पीने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!✅ IRCTC द्वारा सुरक्षित यात्रा और भोजन
✅ श्रद्धालुओं का चयन स्थानीय स्तर पर
Ramlala Darshan Yatra 2025: इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तहत इस वर्ष की पहली विशेष ट्रेन आज (मंगलवार, 16 जुलाई) रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस ट्रेन को दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
? जीवन में एक बार श्रीराम दर्शन का अवसर
राज्य सरकार द्वारा घोषित श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम में भगवान रामलला के दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। यह योजना आम नागरिकों को आस्था और संस्कृति से जोड़ने की एक अभिनव पहल है।इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना
? रायपुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन
2025-26 की यह पहली ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद, विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ट्रेन में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के यात्री शामिल होंगे।इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना
? IRCTC और पर्यटन मंडल का समझौता
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के बीच एमओयू के तहत यह योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह विशेष ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचाया जा रहा है।इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना
? बीते साल 22,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 22,100 श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन कराए गए थे। इस वर्ष भी हजारों लोग इस योजना के तहत रामलला के दर्शन का लाभ उठाएंगे।इस साल की पहली विशेष ट्रेन आज रवाना



















