
नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, फरार डमी कैंडिडेट की तलाश जारी
राजस्थान – राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की कार्रवाई जारी है। आज SOG ने भरतपुर से ट्रेनी SI विरेन्द्र मीणा (30) पुत्र अशोक कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। SI पेपर लीक मामला: भरतपुर से ट्रेनी SI गिरफ्तार, बड़ा एक्शन प्लान कर रही SOG
डमी कैंडिडेट को बैठाकर पास की थी परीक्षा
SOG के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि विरेंद्र मीणा ने जोधपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर अपने स्थान पर डमी कैंडिडेट ओमप्रकाश को बैठाया था, जिसने 15 सितंबर को लिखित परीक्षा पास की। इस धोखाधड़ी के कारण विरेन्द्र मीणा को 779 अंक मिले और वह मेरिट में आ गया। SI पेपर लीक मामला: भरतपुर से ट्रेनी SI गिरफ्तार, बड़ा एक्शन प्लान कर रही SOG
गिरफ्तारी की भनक लगते ही डमी कैंडिडेट ओमप्रकाश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
SOG कर रही बड़े एक्शन की तैयारी
– सूत्रों के अनुसार, SOG अब SI भर्ती घोटाले में एक-एक कर ट्रेनी SI को गिरफ्तार करने की रणनीति अपना रही है।
– इससे कोर्ट में पेशी और रिमांड प्रक्रिया आसान होगी और आरोपियों को नकल गिरोह के सरगनाओं के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
– इससे कई नई कड़ियां जुड़ने की संभावना है, जिससे इस घोटाले के बड़े मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सकेगा। SI पेपर लीक मामला: भरतपुर से ट्रेनी SI गिरफ्तार, बड़ा एक्शन प्लान कर रही SOG
इससे पहले SI मोनिका की गिरफ्तारी
– मंगलवार को ट्रेनी SI मोनिका (25) को भी SOG ने गिरफ्तार किया था।
– मोनिका ने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपये में पेपर खरीदा था।
– कालेर की गिरफ्तारी के बाद SI मोनिका राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) जयपुर से फरार हो गई थी, लेकिन झुंझुनूं में जॉइनिंग के दौरान उसे दबोच लिया गया।
SOG इस घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। SI पेपर लीक मामला: भरतपुर से ट्रेनी SI गिरफ्तार, बड़ा एक्शन प्लान कर रही SOG



















