LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरण

टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा – छत्तीसगढ़ में तकनीकी खेती बनी बदलाव की मिसाल

टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा छत्तीसगढ़ में तकनीकी खेती बनी बदलाव की मिसाल

मुख्य बिंदु:

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
  • ग्राफ्टेड फसलों से अधिक उपज
  • तकनीकी खेती से अधिक आमदनी
  • सरकार से मार्गदर्शन और सहायता
  • किसानों को मिल रही नई दिशा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत उद्यानिकी विभाग की तकनीकी योजनाओं और मार्गदर्शन से किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर शानदार आमदनी कमा रहे हैं। इसी की एक मिसाल हैं – जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार निवासी किसान तोपचंद भंडारी।टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा

तकनीकी खेती से किस्मत बदली

तोपचंद भंडारी पहले परंपरागत सब्जियों की खेती करते थे, जिससे सीमित आमदनी हो पाती थी। लेकिन उद्यानिकी विभाग की मदद से उन्होंने ग्राफ्टेड टमाटर और मिर्च की उन्नत खेती शुरू की और आज उनकी मेहनत रंग ला चुकी है।टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा

?‍? “सही तकनीक, मार्गदर्शन और मेहनत से खेती भी फायदे का सौदा है।” – तोपचंद भंडारी

? ऐसे हुई रिकॉर्ड आमदनी

  • 1.2 हेक्टेयर में ग्राफ्टेड टमाटर की खेती
  • 0.300 हेक्टेयर में ग्राफ्टेड मिर्च की खेती
  • मल्चिंग सीट व तकनीकी विधियों का उपयोग
  • कुल उत्पादन: 225 क्विंटल टमाटर
  • कुल आमदनी: ₹6,75,000
  • शुद्ध लाभ: ₹5,60,000

?‍? किसानों को दे रहे हैं प्रेरणा

तोपचंद अब अपने आसपास के किसानों को भी तकनीकी खेती की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि किसान सरकारी योजनाओं और तकनीकी मदद का सही उपयोग करें, तो उनकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है।टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा

“मैं फिर से ग्राफ्टेड टमाटर की खेती कर रहा हूँ, और उम्मीद है इस बार मुनाफा और ज्यादा होगा।”

? सरकार की ओर से मिल रहा पूरा सहयोग

उद्यानिकी विभाग की तकनीकी टीम द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन, बीज चयन, मल्चिंग तकनीक और सिंचाई पद्धति की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसान अब पारंपरिक खेती से उन्नत और लाभकारी खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।टमाटर की स्मार्ट खेती से किसान को ₹5.60 लाख का मुनाफा

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE