LIVE UPDATE
रायगढ़

जवान ने खुद को मारी गोली हालत बेहद नाजुक, सुसाइड नोट बरामद

Ncg news desk Raigarh :-

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जवान ने खुद को अपनी रायफल से गोली मार ली है। जवान एसपी कार्यालय में पदस्थ था। गंभीर रूप से घायल आरक्षक पुलिसकर्मी का बेटा है। इस घटना के फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां uska इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक कलह की बात शुरुआती जांच में सने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, रविवार करीब 12 बजे चांदमारी इलाके में हड़कंप मच गया जब जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली दाग आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले में लोगों का हुजूम लग गया। आनन-फानन में खून से लथपथ आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी हालत नाजुक है।

आपको बता दें कि, वर्तमान में आरक्षक सन्नी की ड्यूटी एसपी बंगले में थी। आरक्षक के आत्मघाती कदम की सूचना पाते ही एसपी दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। आरक्षक की हालत बेहद गंभीर है इसलिए उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल से उसे राजधानी रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE