LIVE UPDATE
भारत

प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा : 31 अगस्त तक नि:शुल्क रहेगी बस सेवा

NCG NEWS DESK यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं और बहनों को इस बार भी नि:शुल्क बस यात्रा का उपहार दिया है। उन्होंने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा नि:शुल्क करने का आदेश दिया है। परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने भाई-बहन के स्नेह के पावन प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ट्वीट करके मातृशक्ति को स्नेह पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से सोमवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE