प्रदेश प्रतिनिधि देवेश मिश्रा ने ब्लॉक अध्यक्ष को दिया विधायक प्रत्याशी हेतु आवेदन

NCG News desk Durg :-
दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा दुर्ग शहर प्रत्याशी हेतु प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली को देवेश मिश्रा ने अपना आवेदन विधिवत पूर्ण कर आज नाग पंचमी एवं सावन सोमवार के शुभ अवसर पर दिया। ज्ञात हो कि देवेश प्रारंभ से ही कांग्रेस पार्टी की सक्रिय राजनीति में खासे सक्रिय रहे हैं। एक और जहां उन्होंने विभिन्न विधानसभा लोकसभा नगरीय निकाय चुनाव के संचालन एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,वहीं दूसरी ओर सामाजिक क्षेत्र में उनकी अपनी अलग पकड़ है।

देवेश मिश्रा वर्तमान मैं सनातन धर्म रक्षावाहिनी भारत के राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख है। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष द्विज एकता मंच के जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति रायपुर के प्रतिनिधि एवं केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ के अतिथि सलाहकार के रूप में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
ज्ञात हो कि देवेश मिश्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए दायित्व इटवा विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में बखूबी निभाया,वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी संगठन चुनाव में उन्हें गाजीपुर जिला का डीआरओ नियुक्त किया गया। बतौर डी आर ओ उन्होंने जिला ब्लाक शहर एवं प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से सफलतापूर्वक चुनाव कराकर कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन किया। भिलाई एवं जामुल नगरी निकाय चुनाव में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू के सानिध्य में चुनाव प्रभारी के रूप में चुनाव संपादन कराया।

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









