LIVE UPDATE
बॉलीवुडटीवी सीरियल

6 साल बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा खत्म, क्या किसी शो में दोनों दिखेंगे एक साथ?

NCG NEWS DESK MUMBAI :

कामेडियन कपिल शर्मा और कामेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दोनों 6 साल बाद वापस आ रहे हैं। कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं।

तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे। दरअसल कपिल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। करीब 6 साल तक दोनों का झगड़ा रहा। मगर अब नेटफ्लिक्स ने दोनों की लड़ाई खत्म करवा दी है। नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो को लेकर पोस्ट किया है। इस पर लिखा है, ‘दिल थामकर बैठिए।
जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’ उल्लेखनीय है कि टीवी पर कपिल शर्मा के कामेडी शो में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE