LIVE UPDATE
अपराधभारत

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने दी खौफनाक सजा, शख्स का गला काटकर पिया खून

NCG NEWS DESK चिक्काबल्लापुर : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर गला काट दिया और फिर उसके बहते खून को पी गया। घटना के वक्त दूर खड़ा उसका तीसरा दोस्त वीडियो बनाता रहा। घटना 19 जून की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, समय पर उपचार मिलने के चलते उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मंड्यमपेट के कारोबारी 32 साल के विजय और करीब 30 वर्षीय मरेश एक-दूसरे को जानते थे। दरअसल, विजय चीजें बेचने के लिए गांव-गांव जाता था और मरेश के टाटा ऐस वाहन को किराये पर ले जाता था। इस दौरान मरेश और विजय की पत्नी की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही दोनों लगातार चैटिंग में भी समय गुजारने लगे। विजय ने पत्नी के सामने इस बात पर विरोध भी जताया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बढ़ती नजदीकियों से नाराज विजय ने अपने कजिन जॉन बाबू से बात की। उसने बाबू से मरेश का वाहन लेने की प्लानिंग की। जब मरेश अपना वाहन लेकर पहुंचा तो विजय और बाबू उसे टमाटर दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए। अब खेत पर जाने के बजाए दोनों ने कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर वाहन मोड़ दिया और मरेश पर हमला कर दिया।

पुलिस ने अनुसार, विजय ने मरेश पर छोटे चाकू से हमला किया, उसका गला रेता और गर्दन से ही खून पीना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने बाबू से इस वारदात का वीडियो भी शूट करने के लिए कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। विजय के हमले में बूरी तरह से घायल मरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, इलाज के बाद अब उसे छुट्टी मिल गई है। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE