INDIAN RAILWAY : ट्रेन के AC कोच में एक लाख से अधिक के नल-टोटी चोरी

NCG NEWS DESK MUMBAI :-
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर लगे नल की टोंटी सहित वॉशरूम में लगे अन्य सामान के चोरी होने का मामला सामने आया है। इस तरह की घटना को रोकने को लेकर अब रेलवे सख्त कदम भी उठा सकता है।
मिल रही जानकारी के अनुसार रेलवे प्लेटफार्म और ट्रेन के वातानुकूलित बोगी के वॉशरूम में लगे नल की टोंटी सहित अन्य सामान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन से चोरी हो गये हैं। चोरी हुए नल की टोंटियों की कीमत करीब 1.2 लाख रुपए तक बताई जा रही है।
मामला अधिकारियों तक
मुंबई मंडल-मध्य रेलवे ने इस घटना की जानकारी सामने आने पर अपनी प्रतिक्रिया में रेल यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही चोरी घटना को लेकर यह भी कहा गया है कि मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है।
चोरी की घटना को लेकर रेलवे ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। चोरी की घटना से संबंधित एक रिपोर्ट्स के अनुसार फिटिंग में एक जेट स्प्रे, नल, टॉयलेट सीट कवर, बोतल की जाली और स्टॉपकॉक वाल्व जैसे सामान गायब हैं। चोरी की घटना को किस तरह से अंजाम दिया गया।
इसकी भी जांच करते हुए रेलवे चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंच सकती है। रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। जिस पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रह हैं। मुंबई रेल मंडल के पीआरो की ओर से घटना को लेकर कहा गया है कि संबंधित घटना पर नजर बनाई गई है।
ये भी पढ़े :-









