LIVE UPDATE
कानूनभारत

तहसीलदार निलंबित : ड्यूटी के दौरान नशा करने …शिविरों में खराब परफॉर्मेंस पर तहसीलदार  राहुवास हुए निलंबित

राहुवास प्रशासन के गांवों के साथ अभियान शिविरों में लोगों के आय से संबंधित गतिविधियों में अवैधता और शराब पीने की स्थिति में कार्यरत होने जैसे गंभीर शिकायतों पर  राजस्व विभाग ने राहुवास तहसीलदार कुलदीप मीणा को  निलंबित कर दिया है। निदेशक ने अपने निलंबन मुख्यालय पर कल से अलग जांच का प्रस्ताव दिया है। वास्तव में, चार पंचायतों में शिविरों के दौरान काम में लापरवाही बरतने की क्षेत्रीय लोगों ने  रामगढ़ पचवारा  के एसडीएम को शिकायत की थी, जिसमें मंत्री परसादी लाल मीणा भी शामिल थे। मंत्री ने वित्त मंत्रालय को एक रिपोर्ट जारी की।

इसे  20 मई को निलंबित किया। जबकि, तहसीलदारने कहा  कि कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ झूठी शिकायत कर रिपोर्ट भिजवाई है। गौरतलब है कि राहुवास तहसीलदार के खिलाफ आशानुरूप आमजन के कार्य नहीं करने और उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप हैं। साथ ही गोपालपुरा, जगनेर तुर्कान व शनिवार को डूंगरपुर शिविर के दौरान लगातार लोगों द्वारा चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से राहुवास तहसीलदार की शिकायत करने पर रामगढ़ पचवारा एसडीएम को मंत्री ने तुरंत प्रभाव सेकार्यवाही करने के लिए कहा गया। इस पर एसडीएम ने शिकायत जिला कलेक्टर को भेजी, उन्होंने राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय निकायों के ऑडिट में नया नियम: CA फर्मों से हर महीने रिपोर्ट अनिवार्य
नगरीय निकायों के ऑडिट में नया नियम: CA फर्मों से हर महीने रिपोर्ट अनिवार्य
November 1, 2026
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के आंतरिक ऑडिट पर शासन के नए निर्देश: CA फर्मों से मासिक रिपोर्ट लेना जरूरी, काम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर राजस्व मंडल अजमेर द्वारा राहुवास तहसीलदार कुलदीप मीणा को सस्पेंड कर दिया। रामगढ़ पचवारा एसडीएम मोहर सिंह मीणा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान में तहसीलदार राहुवास द्वारा आशा के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। तहसीलदार को कई बार मौखिक निर्देश दिए जाने के बाद भी राजस्व संबंधित कार्यों में प्रगति नहीं की। उनके तहसील क्षेत्र राहुवास में अब तक चार शिविर संपन्न हो चुके हैं जहां उनका खराब प्रदर्शन रहा। चरागाह व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, पैतृक कृषि के लंबित वाद निस्तारण प्रगति भी शून्य रही।

वहीं आम जन द्वारा भी सामूहिक शिकायत कर अवगत कराया कि वे तहसील कार्यालय समय में भी नशा कर कार्यालय में आते हैं और आमजन के कार्य को गंभीरता से नहीं किया जाता है। गोपालपुरा में 15 मई को महंगाई राहत शिविर के दौरान शिविर प्रभारी एसडीएम मोहर सिंह मीणा को कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत के लोगों ने लिखित में शिकायत देकर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्राम कोलीवाड़ा में सीमा ज्ञान में पत्थर गढ़ी करवाने के लिए तहसीलदार के पास गए थे, जो अनुपस्थित मिले। दूरभाष पर संपर्क करने पर निवास स्थान नांगल राजावतान भी पहुंचे। वहां तहसीलदार नशे की हालत में मिले। गांव के रामप्रसाद बुर्जा, नंदलाल बुर्जा, पूर्व सरपंच पवन शर्मा व्यासों का नोहरा, विश्राम मीणा कोलीवाडा, बद्री लाल महावर, नारायण सिंह, गजराज सिंह, आदि ने लिखित में शिकायत दी।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE