LIVE UPDATE
रायपुर

महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

महिलाओं को मिलेगा सम्मान और सशक्तिकरण का तोहफा

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी करेंगे। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ऐतिहासिक पहल है। महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

महिलाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

सीएम साय ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर

महिला दिवस के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के कुनकुरी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की, जहां जशपुर विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उनके साथ मौजूद रहीं। महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

बीजेपी में महिलाओं को मिलता है सम्मान

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश में महिला राष्ट्रपति, महिला सांसद और विधायक भाजपा की नारीशक्ति को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त आज होगी जारी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE