
बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला, पत्नी भीख मांगती रही और भीड़ बनाती रही वीडियो. राजधानी में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां “तमाशबीन” बनी भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला। मामूली से विवाद में एक ऑटो चालक ने बीच सड़क पर एक युवक पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ पति को बचाने के लिए पत्नी लोगों के सामने गिड़गिड़ाती रही, मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।
ओवरटेक करने पर हुआ खूनी खेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर निवासी लोकेश वर्मा (29) अपनी पत्नी लोकेश्वरी के साथ बाइक से खमतराई जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे स्टेशन रोड पर रंजीत होटल के पास एक ई-रिक्शा (CG 04 PY 9389) चालक हेमंत निषाद ने उनकी बाइक को खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। जिससे लोकेश की बाइक डिवाइडर से टकराते-टकराते बची।बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला
जब लोकेश ने ऑटो चालक को ढंग से गाड़ी चलाने की नसीहत दी, तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो चालक हेमंत ने आव देखा न ताव, चाकू निकालकर लोकेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसने ऑटो से लोहे की रॉड निकाली और युवक को पीटने लगा।बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला
मदद नहीं, रील बनाने में व्यस्त थी भीड़
घटना का सबसे भयावह पहलू वहां मौजूद लोगों का रवैया था। करीब 15 मिनट तक आरोपी ऑटो वाला युवक को मारता रहा। पत्नी चीखती रही, लेकिन भीड़ मूकदर्शक बनी रही। कई लोग घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए। काफी देर बाद कुछ हिम्मतवर लोगों ने आगे आकर बीच-बचाव किया और आरोपी के हाथ से हथियार छुड़ाया। इसके बाद आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल लोकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला
बेलगाम हुए ऑटो वाले, पुलिस की लापरवाही उजागर
इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे ऑटो चालक घूम रहे हैं जिनका कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर सवारी ढो रहे हैं और मौका मिलते ही गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। पुलिस द्वारा इनकी पहचान और जांच न किए जाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला
डीडी नगर में भी चली चाकूबाजी
शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक अन्य घटना में डीडी नगर इलाके के जोगी बंगला में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। पुलिस के मुताबिक, सरवर खान और अमन नामक युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।बीच सड़क पर पति को चाकू और रॉड से गोदता रहा ऑटो वाला



















