LIVE UPDATE
दुर्ग

महतारी वंदन योजना का लाभ छुटे सभी हितग्राहियों को तत्काल प्रदान किया जाए : आर एन वर्मा       

महतारी वंदन योजना का लाभ छुटे सभी हितग्राहियों को तत्काल प्रदान किया जाए : आर एन वर्मा

दुर्ग। पूर्व महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हुए कहा है कि महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किया गया है जिसके लिए 5 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था उसके पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को किया गया तथा 5 मार्च 2024 को स्वीकृति पत्र जारी किया गया 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लाभार्थी महिलाओं के खाते में योजना की प्रथम किस्त₹1000 डाला गया।            महतारी वंदन योजना का लाभ छुटे सभी हितग्राहियों को तत्काल प्रदान किया जाए : आर एन वर्मा       

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आर एन वर्मा ने कहा है की 20 फरवरी 2024 के बाद महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने का वेबसाइट बंद कर दिया गया है जिसके कारण हजारों की संख्या में किन्ही कारणों से आवेदन नहीं कर पाए वे आज तक इस योजना का लाभ लेने के लिए इधर-उधर भटक रही हैं एवं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है आर एन वर्मा ने आगे कहा है की 20 फरवरी 2024 के बाद बहुत सी महिलाओं का विवाह हुआ है शासन द्वारा आवेदन लेना बंद कर दिए जाने के कारण वे भी इस योजना के लाभ से वंचित हो रही है। आर एन वर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की इस योजना का सही लाभ विवाहित महिलाओं को दिलाने के लिए 20 फरवरी 2024 के बाद से नियमित रूप से आवेदन मांगना चाहिए, अन्यथा इस योजना का उद्देश्य विफल माना जाएगा एवं महिलाओं के साथ अन्याय एवं छल होगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE