LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

दुल्हन ने ससुराल में रहने से किया साफ इनकार,कहा- वह किसी और लड़के से करती है मुहब्बत

NCG NEWS DESK Jehanabad :

जहानाबाद जिले में हुई एक घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुई है. दरअसल, मखदुमपुर में विदा होकर ससुराल पहुंची एक नई नवेली दुल्हन ने जो खौफनाक कदम उठाया, उससे पूरा परिवार सकते में आ गया. मखदुमपुर शहर के डीह मोहल्ला में घटी इस घटना से लोग हैरान हैं. जानकारी के मुताबिक मखदुमपुर के डीह मोहल्ले के एक युवक की शादी पटना जिले के सिगोड़ी गांव में हुई थी. बहू आने से घर के लोग भी काफी खुश थे लेकिन दूसरे दिन ही बहू ने ऐसा काम किया जिससे परिवार की खुशियों को ग्रहण सा लग गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुल्हन ने ससुराल में रहने से साफ इनकार कर दिया. लड़की का कहना था कि ससुराल के लोग अच्छे हैं, लेकिन वह किसी और लड़के से मुहब्बत करती है. उसी के साथ रहना चाहती है. लड़की ने कहा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई थी लेकिन घर के लोगों ने अच्छे इनकम वाले लड़के और अच्छा परिवार के कारण दबाव बनाकर जबरन शादी करा दी. परिजनों के दबाव में शादी तो कर लिया लेकिन अपनी पहली मोहब्बत को भुला ना सकी.

लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई

इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं लड़की के मायके वालों को बुलाया गया. दोनों परिवारों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की बात मानने को तैयार नहीं हुई. उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके वाले नवविवाहिता लड़की को वापस अपने गांव लेकर चले गए.

मामले में थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से अपने मायके चली गई है. उसके फैसले पर कोई कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि वह बालिग है. किसी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी. फिलहाल दोनों परिवारों को उनके घर भेज दिया गया है. हालांकि ना तो लड़का पक्ष की तरफ से और ना ही लड़की पक्ष की तरफ से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत की गई है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE