डॉक्टर ने कर दिया था मृत घोषित, अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बुजुर्ग महिला

NCG NEWS DESK KORBA :-
मृत घोषित होने के बाद वापस जिंदा होना किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय जिले से, जहां एक महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद महिला वापस जिंदा हो गई, जिसे बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 72 साल की वृद्ध महिला रामरती देवी को छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टर्स ने हार्ट ब्लॉक होने की वजह से रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए निजी वाहन से महिला को उसके निवास स्थान बेगूसराय लेकर जा रहे थे। वहीं 15 घंटे की यात्रा तय करने के बाद रास्ते में ही रामरती के शरीर में कुछ हलचल हुई।
जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामरती देवी को अभी बेगूसराय के सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है रामरती देवी की हालत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है और वह आंखें खोल कर अपने पुत्र सहित परिजनों को देख रही हैं। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़े :-
- पति ने मोबाइल चलाने से किया मना तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या
- ISRO लॉन्च करेगा ‘नॉटी बॉय’, अंतरिक्ष जाकर क्या करेगा काम?
- घर में लगी आग.. घुटने से बुजुर्ग दंपती की मौत, लाखों का सामान जलकर खाक..

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









