फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई मजदूर की मौत, मुवावजा देने से फैक्ट्री प्रबंधन कर रहा इनकार, शोक में डूबे मृतक के परिजन

NCG News desk Raipur:-
रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया (सिलतरा) कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में कल बुधवार दोपहर को अचानक ब्लास्ट हो गया l घटना में मौके पर ही एक मजदूर की मौत और दो अन्य मजदूर घायल हो गये l घायलों का उपचार एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है l जहां मजदूर घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं l जानकारी मिलने के बाद पुलिस जाँच में जूट गई है lफैक्ट्री में ब्लास्ट
आपको बता दें कि घटना में मुजफरपुर निवासी 25 वर्षीय मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई है l वही उत्तर प्रदेश निवासी रोहित राजपूत तथा बिहार निवासी अजय राय घायल हो गये हैं l घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। बताया जा रहा तकनीकी गड़बड़ी तथा मशीन ज्यादा गरम होने से फर्निश ब्लास्ट हो गया l हालांकि घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है lफैक्ट्री में ब्लास्ट

घटना के बाद से मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन पर मुआवजा की राशि देने से इनकार करने का आरोप लगा रहे हैं l परिजनों का कहना है प्रबंधन अपना पल्ला झाड़ते हुये जिम्मेदारी से साफ बचना चाह रहा है l हमने अपना बेटा खोया है, और प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पलड़ा झड रहे है lफैक्ट्री में ब्लास्ट
और पढ़े :-
- पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत, सड़क पर बिखरी पड़ी लाशें
- स्टोरेज टैंक में ब्लास्ट होने से 7 लोगो की जलकर मौत
- Altrateck Cement Plant Hirmi Blast : अल्ट्राटेक सीमेंट हिरमी में सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मजदूरों की मौके पर मौत,कई मजदूर घायल
- ईंट भट्ठे में ब्लास्ट होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 लोग घायल
- बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद
- पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत, सड़क पर बिखरी पड़ी लाशें
- ओला स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट, मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 3 लोगों की बचाई जान



















