LIVE UPDATE
राजनांदगांवहमर छत्तीसगढ़

हैवान बना बाप बेटे को उतारा मौत के घाट

NCG NEWS DESK राजनांदगांव ।  छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में पिता-पुत्र के रिश्‍ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने 24 वर्षीय बेटे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के साक्ष्य को छुपाकर आरोपित पिता ने बेटे की अंतिम संस्‍कार की तैयारी कर रहा था। तभी सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला ग्राम धनगांव का है। घटना बीते मंगल-बुधवार की दरमियानी रात की है। रात करीब 12 बजे युगेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर युगेश के साथ पिता देवसिंग का विवाद हुआ। विवाद के दौरान बेटे ने पिता के गले को रस्सी से दबाने का प्रयास किया, उसी रस्सी को पिता ने युगेश के गले में लपेट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। जिससे युगेश के सिर पर गंभीर चोंट लगी। बेटे जमीन पर अचेत देखकर आरोपित ने गुस्से में रस्सी से उका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही युगेश की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शराब के लिए घर का सामान बेचने पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद

आरोपित पिता ने बताया कि शराब पीने के लिए युगेश ने घर की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान को बेच दिया है। इसको लेकर ही वारदात वाली रात पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपित देवसिंग के निशानदेही पर प्लास्टिक व कपड़े से बनी रस्सी को बरामद कर लिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE