LIVE UPDATE
रायपुरराजनीति

CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया, गृह मंत्री बोले- चिन्हित कर BSF को सौंपा जाएगा

CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया, गृह मंत्री बोले- चिन्हित कर BSF को सौंपा जाएगा

?‍⚖️ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विधायकों ने उठाया गंभीर मामला, डिटेंशन नहीं बोर्डिंग सेंटर बनाने की तैयारी

रायपुर। CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया, छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को घुसपैठियों की बढ़ती संख्या को लेकर जोरदार बहस हुई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से राज्य में अवैध रूप से रह रहे लोगों का मुद्दा उठाया।

विधायक अजय चंद्राकर ने दावा किया कि राज्य में करीब 5,000 घुसपैठिए मौजूद हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ आधार, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के सहारे उठा रहे हैं। उन्होंने इन घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में रखने की मांग की।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? गृह मंत्री का जवाब— जेल नहीं, बनेगा बोर्डिंग सेंटर

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि कई जिलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है और जनभागीदारी के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डिटेंशन सेंटर की जरूरत नहीं है, बल्कि रायपुर में 100 सीटर बोर्डिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसमें चिन्हित घुसपैठियों को अस्थाई रूप से रखा जाएगा और बाद में उन्हें BSF को सौंपकर देश से डिपोर्ट किया जाएगा।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

? पाकिस्तानी नागरिकों पर भी होगी कार्रवाई: विपक्ष और सरकार एकमत

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए अवैध नागरिकों पर भी कार्रवाई की जाए। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि जो लोग नियमों के उल्लंघन में पकड़े जाएंगे, उन पर कार्रवाई निश्चित की जाएगी।

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता पाने की छूट संविधान और केंद्र सरकार की नीति के अनुसार दी जाएगी।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

⛰️ महामाया पहाड़ी पर कब्जे का आरोप, एसटीएफ कर रही निगरानी

विधायक अजय चंद्राकर ने यह भी आरोप लगाया कि महामाया पहाड़ी पर घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, “चार राज्य पार कर रोहिंग्या और बांग्लादेशी छत्तीसगढ़ कैसे पहुंच गए?

इस पर गृह मंत्री ने बताया कि पहली बार विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया गया है और एम-आधार ऐप से वेरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 19 केस दर्ज किए गए हैं।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

?️ BSUP कॉलोनियों में भी रह रहे बाहरी लोग, जांच की मांग

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर के संजय नगर और टिकरापारा इलाके में बने BSUP मकानों में बाहरी लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने इन इलाकों में अभियान चलाने की मांग की, जिस पर मंत्री ने सहमति जताते हुए पुलिस के साथ विशेष अभियान चलाने की बात कही।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

✈️ 40 बांग्लादेशी फ्लाइट से गुवाहाटी भेजे गए, BSF को सौंपे

राज्य के विभिन्न जिलों— रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर और रायगढ़ से पकड़े गए 40 बांग्लादेशी नागरिकों को हाल ही में विशेष विमान से गुवाहाटी भेजा गया। न्यायालयीन कार्रवाई के बाद इन सभी को बीएसएफ के हवाले किया गया, जहां से इन्हें बॉर्डर पार वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

इन सभी को डीएसपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में रवाना किया गया था।CG विधानसभा में घुसपैठियों का मुद्दा गर्माया

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE