UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसके पर कटे, किसे मिला इनाम

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसके पर कटे, किसे मिला इनाम
मुख्य बातें:
उत्तर प्रदेश में देर रात 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण, 10 जिलों के डीएम बदले।
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोंडा, बहराइच जैसे महत्वपूर्ण जिलों को मिले नए जिलाधिकारी।
कार्यशैली, राजनीतिक समीकरण और कार्यकाल पूरा होना बने तबादलों का आधार।
गाजियाबाद के डीएम को बेहतर काम का मिला इनाम, भेजे गए सीएम सिटी गोरखपुर।
लखनऊ। UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इस बड़े फेरबदल में मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर, एनसीआर के महत्वपूर्ण जिले गाजियाबाद और संगम नगरी प्रयागराज समेत 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को इधर से उधर किया गया है। इन तबादलों के पीछे अफसरों की कार्यकुशलता, हालिया विवाद और राजनीतिक समीकरणों को मुख्य वजह माना जा रहा है।
विवादों में घिरे अफसर नपे, गोरखपुर से गोंडा तक एक्शन
कई जिलों के डीएम को हाल के विवादों और शिकायतों के चलते हटाया गया है।UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला
गोरखपुर: डीएम कृष्णा करुणेश का तबादला नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में किया गया है। उनके तबादले के पीछे पीएसी ट्रेनिंग सेंटर में एक ट्रेनी महिला सिपाही से जुड़ा विवाद और तीन साल से अधिक का कार्यकाल बड़ी वजह मानी जा रही है।
बहराइच: कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लापरवाही पर 27 अधिकारियों का वेतन रोकने वाली डीएम मोनिका रानी को अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बना दिया गया है। उन पर कर्मियों से अभद्रता की शिकायत भी शासन तक पहुंची थी।
गोंडा: डीएम नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनका तबादला कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार को कथित तौर पर तवज्जो न देने के कारण हुआ है।
बेहतर काम का मिला इनाम, इन अफसरों का बढ़ा कद
कई अधिकारियों को उनकी बेहतर और कुशल कार्यशैली का इनाम भी मिला है।UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला
गाजियाबाद: यहां के डीएम दीपक मीणा को पदोन्नति देते हुए सीएम सिटी गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया है। कांवड़ यात्रा के सफल प्रबंधन और जनसुनवाई में उनकी सक्रियता को इसका इनाम माना जा रहा है।
प्रयागराज: डीएम रविंद्र मंदर को महाकुंभ की तैयारियों को बेहतर ढंग से संभालने का इनाम मिला है, उन्हें अब गाजियाबाद जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान सौंपी गई है।
कासगंज: यहां बेहतर काम कर रहीं मेधा रूपम को अब गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जैसे बड़े और महत्वपूर्ण जिले का डीएम बनाया गया है।
ललितपुर: ‘स्वच्छ भविष्य अभियान’ के लिए प्रधानमंत्री अवॉर्ड पा चुके डीएम अक्षय त्रिपाठी को अब बहराइच जैसे संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक दबाव या रूटीन तबादला?
कुछ तबादलों के पीछे राजनीतिक वजहों की भी चर्चा है।UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 DM समेत 23 IAS अफसरों का तबादला
मिर्जापुर: लोकसभा चुनाव के बाद से ही अपना दल (एस) के निशाने पर रहीं डीएम प्रियंका निरंजन को अब गोंडा भेजा गया है। मंत्री आशीष पटेल ने उन पर चुनाव हराने का आरोप लगाया था।
कानपुर देहात: यहां के डीएम आलोक सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक मंत्री को मनाने में उनकी विफलता तबादले का कारण बनी।
पहली बार जिले की कमान, 4 नए चेहरों पर सरकार का भरोसा
प्रणय सिंह को कासगंज का डीएम बनाया गया है।
कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है।
पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
अमनदीप खुल्ली को ललितपुर का डीएम बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं:
गौरव दयाल: अयोध्या के मंडलायुक्त से गृह विभाग के सचिव बनाए गए।
राजेश कुमार: अयोध्या के नए मंडलायुक्त होंगे।
मनीष वर्मा: गौतमबुद्ध नगर के डीएम से प्रयागराज के डीएम बने।
सारिका मोहन: सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग से वित्त विभाग की सचिव बनीं।
प्रमोद उपाध्याय: गन्ना आयुक्त से समाज कल्याण विभाग के सचिव बने।



















