LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

गांव की लड़की से थे शादीशुदा युवक के अवैध संबंध…तीसरे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या…

NCG NEWS DESK कांकेर।  जिले में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शादीशुदा था और गांव की ही एक लड़की से उसके अवैध संबंध थे। खास बात यह है कि जिस युवक ने हत्या की, उसका दोनों से ही कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद बीच चौराहे पर धारदार हथियार से कत्ल कर दिया। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

धारदार हथियार से किया हमला

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोथा निवासी ओमेश बघेल शादीशुदा था। इसके बाद भी उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के इस रिश्ते को देखकर गांव में ही रहने वाले लखेश्वर बघेल को अच्छा नहीं लगता था। ओमेश बुधवार को गांव के नल से पानी भरने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लखेश्वर बघेल ने गांव के अटल चौक पर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

पुलिस बोली- पुरानी रंजिश में हत्या

एक के बाद एक वार कर आरोपी लखेश्वर वहां से भाग निकला। जबकि ओमेश की मौके पर ही मौत हो गई। बीच चौराहे पर हत्या होते देख ग्रामीण घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रूपेंद्र पटेल ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में की गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। जांच जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE