
NCG NEWS DESK ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दूधिए ने फौजी की पत्नी के साथ उस समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जब वह घर में अकेली थी। दूधिये ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हीं अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए आरोपी दूधिया इस फौजी की पत्नी को पिछले 4 महीने से ब्लैकमेल कर रहा था।
Read more:-तांत्रिक के कहने पर..महिला की बलि देने की कोशिश, दोनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने जब उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति एवं रिश्तेदारों को भेज दिये। परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। वही पुलिस ने दूधिए के खिलाफ दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
Read more:-बेरोजगारी भत्ता के साथ मिलेगा कौशल विकास का लाभ, 24 घंटे खुला है बेरोजगारी भत्ता पोर्टल…
दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में रहने वाली महिला के घर जयवीर बघेल दूध देने आता था। जब महिला घर में अकेली थी। तब दूधिये जयवीर बघेल ने महिला के साथ बलात्कार कर किया। आरोपी ने महिला के मोबाइल से कुछ अश्लील फोटोग्राफ और वीडियो भी बना लिए थे। बदनामी के डर से महिला सब कुछ सहती रही। बाद में जब जयवीर बघेल उसे अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर करने लगा तब उसने जयवीर को स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। बौखलाए जयवीर ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति सहित अन्य रिश्तेदारों को भेज दिये।
जिससे उसके परिवार में कोहोराम मच गया। जयराम की इस हरकत से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची। जहां उसने आरोपी जयराम के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।



















