LIVE UPDATE
अपराधविदेश

बेटी से तय हुआ था रिश्ता…दामाद के साथ शादी करने मंडप में बैठ गई सास…मौके पर पहुंची पुलिस…

NCG NEWS DESK आगर मालवाः  सरकार बाल विवाह रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से ऐसे ही नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। महिला अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा रही थी। उसके पति ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य अधिकारियों की टीम ने शादी समझाइश देकर शादी रूकवाई।

Read more:-IIT Jobs 2023: जूनियर टेक्नीशियन समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, 80 हजार से ज्यादा सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र में आने वाले मेहंदी गांव एक महिला अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने जा रही थी। मगर, महिला के पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस जब पहुंची तो महिला खुद दुल्हन बनकर सामने आ गई और कहने लगी कि उसी की शादी हो रही है। मगर, उसकी चालाकी पुलिस के सामने नहीं चली। इसके बाद पुलिस महिला, उसके भाई और उसके पिता को लेकर थाने ले गई।

Read more:-आज से भाजयुमो राज्य के कई जिलों के रोजगार कार्यालय का घेराव करेगी

गुमराह करने की कोशिश करती रही महिला

सूचना मिलने सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी विजय सागरिया व महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक काजल गुनावदिया और राधा सिन्हा मेहंदी गांव पहुंचे। महिला ने टीम को गुमराह करने के लिए चालाकी दिखाई और खुद दुल्हन की तरह तैयार होकर मंडप में बैठ गई। मगर, महिला के पति ने उसकी सारी पोल-पट्टी खोल दी। पुलिस की पूछताछ में महिला लगातार गुमराह करने की कोशिश करती रही।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE