युवक ने घर में घुसकर पहले महिला से किया रेप.. फिर थिनर डालकर जिंदा जलाया.. इलाज के दौरान मौत
The young man entered the house and first raped the woman .. then poured thinner and burnt her alive .. died during treatment

राजस्थान। बाड़मेर में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से रेप किया और थिनर डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके की है।
ये भी पढ़े:-बस्तर में आदिवासियों पर पुलिस हमले की किसान सभा ने की निंदा
पुलिस के अनुसार पचपदरा थाना क्षेत्र की एक ढाणी में गुरुवार दोपहर को विवाहिता को अकेली पाकर युवक ने घर घुस कर रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे आग लगा दिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को बालोतरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में आरोपी शकूर (30) पुत्र कालू खान बांगुडी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की देर रात जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



















