
चंडीगढ़, हरियाणा: हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप: ब्राजीलियाई मॉडल के खुलासे से हड़कंप! हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोपों ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 25 लाख फर्जी वोटों के दावे के बाद, जिस ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर 22 बार वोटर लिस्ट में इस्तेमाल होने का आरोप है, उसने खुद सामने आकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस खुलासे ने चुनावी हलकों में हड़कंप मचा दिया है और चुनाव आयोग पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
A thread of all the voters in Haryana who are a model in Brazil 😭😭
Source: ECI pic.twitter.com/zBsYIsgr1N
— Nehr_who? (@Nher_who) November 5, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिसमें 25 लाख फर्जी वोट डाले गए हैं। उनके अनुसार, एक ब्राजीलियाई मॉडल की स्टॉक फोटो को ‘सीमा’, ‘स्वीटी’, ‘सरस्वती’, ‘लक्ष्मी’ जैसे अलग-अलग नामों से 22 बार वोटर लिस्ट में इस्तेमाल किया गया है। राहुल ने इसे ‘सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन’ करार देते हुए चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप
‘हैलो इंडिया…’ ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा का वीडियो वायरल
🚨BIG BREAKING
The Brazilian model whose picture the Election Commission used to create 22 fake voters in Haryana has finally reacted to it.
She is shocked to know that Gyanesh Kumar is using pictures of “Mataye” & “Behne” of Brazil to help the BJP in Vote Chori. pic.twitter.com/7Nmyx3qBy1
— Mohit Chauhan (@mohitlaws) November 5, 2025
अब इस पूरे विवाद की केंद्र में आई ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए सबको चौंका दिया है। वीडियो में लारिसा ने कहा, “हैलो इंडिया… मैं ही वो रहस्यमयी ब्राजीलियाई महिला हूं, अब मैं मॉडल भी नहीं रही। मेरी एक पुरानी फोटो भारत के चुनाव में इस्तेमाल हो रही है। मैं भारत से कभी नहीं जुड़ी हूं। मेरी फोटो लेकर भारतीय बना रहे हैं यह अविश्वसनीय है।”हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप
लारिसा ने स्पष्ट किया कि उन्हें भारतीय पत्रकारों के संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी एक पुरानी स्टॉक फोटो है और अब उन्होंने मॉडलिंग छोड़ दी है, लेकिन वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। उनकी यह पुरानी तस्वीर हरियाणा की राई विधानसभा के 10 बूथों पर 22 फर्जी एंट्रीज में इस्तेमाल की गई थी।हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप
राहुल गांधी के दावे
राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा में 2 करोड़ मतदाताओं में से 25 लाख फर्जी (5.21 लाख डुप्लीकेट, 19.26 लाख बल्क, 93 हजार इनवैलिड) वोट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक फोटो से 100-223 वोट डाले गए हैं।हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप
इस नए खुलासे के बाद, चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ गया है कि वह इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करे। यह मामला भारतीय चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।हरियाणा चुनाव में ‘वोट चोरी’ का आरोप



















