भारत
टेंट के गोदाम में आग लगने से मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

NCG NEWS DESK नई दिल्ली– ग्रेटर नोएडा में स्थित टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस कारण इससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। यह घटना ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि लपटें और धुआं पूरे इलाके में छा गया।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
टेंट का गोदाम ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास है। इस गोदाम में टेंट का सामान भरा था। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। हालांकि आग कैसे लगी, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।



















