CG Education System: शिक्षा नीति में जल्द ही होगा बड़ा बदलाव, अब क्लास 1 से लेकर 8वीं तक बच्चों को परीक्षा देकर होना पड़ेगा पास

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
CG Education System: छत्तीसगढ़ की शिक्षा नीति में जल्द ही बड़ा बदलाव होगा। अब क्लास 1 से लेकर 8वीं तक बच्चों को परीक्षा देकर पास होना पड़ेगा। अभी तक इन कक्षाओं में बच्चों को सामान्य मूल्यांकन कर पास कर दिया जाता है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं।
एग्जामिनेशन सिस्टम लागू करने को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, अब तक 8वीं तक के बच्चों की परीक्षा बंद कर दी गई थी। अब परीक्षा होगी, भले उन्हें प्रमोशन दे दिया जाए। परीक्षा को लेकर बच्चों और पैरेंट्स में डर होता है। वहीं अच्छे नंबर लाने की प्रतियोगिता भी होती है।CG Education System.
ड्रॉप आउट बच्चों के लिए भी बना रहे योजना
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, परीक्षा और प्रतियोगिता होने से बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि, स्कूल ड्रॉप आउट होने वाले बच्चे फिर से पढ़ सकें, इसको लेकर भी हम योजना बना रहे हैं। इस पर भी जल्द काम शुरू होगा।CG Education System.
टीचर मान रहे बढ़िया पहल छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मंत्री जी की पहल का हम स्वागत करते हैं। इससे प्रदेश में बच्चों के बीच एक हेल्दी कॉम्पिटिशन डेवलप होगा। बच्चों में जिम्मेदारी भी आएगी वो अच्छे नंबर ला सकेंगे। अलग-अलग विषयों में बेहतर करने की संभावना बनेगी।
ये भी पढ़े :-CG Education System.



















