LIVE UPDATE
रायपुर

शादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद, मोबाइल और गिफ्ट कैश से भरा बैग पार

राजगढ़ के शातिर चोरों ने रायपुर में की बड़ी वारदात, सूट-बूट में आए चोरों ने ओशो मैरिज गार्डन में दिया चोरी को अंजाम, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

रायपुर। शादी-ब्याह के इस सीजन में जहां घर-परिवार खुशियों में डूबे हैं, वहीं चोरों ने भी अपनी “एंट्री” कर ली है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान नकदी और कीमती सामान से भरा बैग चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि यह वारदात मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कुख्यात चोर गिरोह द्वारा की गई है, जो हर साल ऐसे मौकों पर सक्रिय हो जाता है।

पीड़ित नितेश राजपूत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर की शाम वह अपने साले पुष्पेंद्र गंजीर की शादी में ओशो मैरिज गार्डन पहुंचे थे। समारोह के दौरान उन्होंने कैटरिंग और टेंट कर्मचारियों को भुगतान के लिए अपनी पत्नी नेहा को एक लाख रुपए दिए थे। नेहा ने यह रकम अपने पर्स में रखी, जिसमें पहले से उपहार में मिले कैश और मोबाइल भी थे।शादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

समारोह की भीड़भाड़ और व्यस्तता के बीच नेहा ने पर्स कुर्सी पर रखकर किसी काम से उठीं, लेकिन लौटने पर देखा कि पर्स गायब था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की यह वारदात रात 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही हैशादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

सूट-बूट में आते हैं चोर, पहचान पाना मुश्किल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह बेहद संगठित और चालाक है। ये लोग शादी समारोहों में मेहमानों की तरह सूट-बूट पहनकर पहुंचते हैं। गिरोह में महिलाओं और बच्चों को भी शामिल किया जाता है ताकि किसी को शक न हो। चोरी के बाद आरोपी चोरी का बैग अपने साथी को थमा देता है, जो तत्काल स्थल से निकलकर राजगढ़ लौट जाता है। यही कारण है कि चोरी का माल बरामद करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता हैशादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

क्राइम डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। ओशो मैरिज गार्डन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सकेशादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

हर साल सक्रिय होता है राजगढ़ का पचोर गिरोह

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर शहर से आता है। गिरोह के सदस्य जिस शहर में चोरी करते हैं, वहां स्थायी रूप से नहीं रुकते, बल्कि आस-पास के जिलों के लॉज या किराए के मकानों में ठहरते हैं। चोरी से पहले वे समारोह स्थल और जिम्मेदार लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं, फिर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैंशादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

पुलिस अब चोर गिरोह की पहचान और उनकी गतिविधियों का नेटवर्क ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि शादी समारोहों के दौरान कीमती सामान और नकदी को खुले में न रखें तथा संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देंशादी में बिन बुलाए मेहमान बने चोर: एक लाख नकद

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE