WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के मुद्दे पर भारत ने फिर से अपनी दहाड़ लगाई है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने बिना नाम लिए चीन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि UNSC में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने का विरोध करने वाले देश यथास्थितिवाद (Status Quo) के समर्थक हैं। उन्होंने ऐसे देशों की सोच को “संकीर्ण और गैर-प्रगतिशील” करार दिया और कहा कि यह अब स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत की UNSC स्थायी सदस्यता पर गर्जना, चीन पर बिना नाम लिए हमला!
हरीश ने इस बात पर जोर दिया कि ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) से अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और अन्य विकासशील देश संयुक्त राष्ट्र के निकायों में उचित प्रतिनिधित्व के हकदार हैं, खासकर सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में। भारत की UNSC स्थायी सदस्यता पर गर्जना, चीन पर बिना नाम लिए हमला!
हरीश ने कहा कि UNSC सुधारों के लिए तीन मूलभूत सिद्धांतों पर अमल जरूरी है:
1️⃣ स्थायी और अस्थायी श्रेणियों में सदस्यों की संख्या बढ़ाना।
2️⃣ टेक्स्ट-आधारित वार्ता (Text-Based Negotiations) की शुरुआत।
3️⃣ महत्वाकांक्षी समयसीमा में ठोस परिणाम हासिल करना।
उन्होंने कहा कि जो देश स्थायी सदस्यता का विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ अपनी स्थिति को बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन यह अब संभव नहीं होगा। भारत की UNSC स्थायी सदस्यता पर गर्जना, चीन पर बिना नाम लिए हमला!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार UNSC में सुधारों की मांग कर चुके हैं। सितंबर 2023 में आयोजित “भविष्य का शिखर सम्मेलन” (Summit of the Future) में भी उन्होंने कहा था कि “सुधार ही प्रासंगिकता की कुंजी है।” भारत की UNSC स्थायी सदस्यता पर गर्जना, चीन पर बिना नाम लिए हमला!
भारत लंबे समय से UNSC में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहा है। भारत का तर्क है कि 1945 में गठित यह परिषद आज की वैश्विक व्यवस्था को प्रतिबिंबित नहीं करती। भारत 2021-22 में अस्थायी सदस्य के रूप में UNSC का हिस्सा रहा है, लेकिन वह स्थायी सदस्यता के लिए अपना दावा लगातार मजबूत कर रहा है। भारत की UNSC स्थायी सदस्यता पर गर्जना, चीन पर बिना नाम लिए हमला!
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव, जानिए क्या होंगे फायदे छत्तीसगढ़ में जून 2024 से प्रीपेड स्मार्ट मीटर सिस्टम लागू...
Read moreस्वामी/प्रकाशक/संपादक – ताराचन्द चन्द्राकर
कार्यालय – वृंदानगर शिवपारा बोरसी,दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)
फोन – 0788-2960430
Mo. 8815050000
E-mail – nidarchhattisgarh@gmail.com
contact@nidarchhattisgarh.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com