LIVE UPDATE
राजनीतिहमर छत्तीसगढ़

सरकार बनाने के लिए 46 सीटों पर जीत जरूरी, मतदान के बाद आंकड़ा 48 तक पहुंचा: भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

NCG NEWS DESK RAIPUR :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीते जुलाई माह में कराए गए आंतरिक सर्वे में भाजपा को छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 34 पर जीत मिलती दिख रही थी, जबकि मतदान के बाद यह आंकड़ा 48 तक पहुंच गया है। मतदान बाद पार्टी की समीक्षा बैठकों में यह बात सामने आई है। बूथ स्तर पर किए गए सर्वे में मिले फीडबैक के आधार पर भाजपा का सरकार बनाने का दावा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सरकार बनाने के लिए 46 सीटों पर जीत जरूरी

सरकार बनाने के लिए 46 सीटों पर जीत जरूरी है। ऐसे में अब इस आंकड़े से भाजपा उत्साहित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अपने आंतरिक सर्वे में 55 सीटों पर जीत की संभावना व्यक्त की है, लेकिन 17 सीटों पर कड़ा मुकाबला भी बताया है।

आंकड़े बढ़ने के प्रमुख कारणों में चुनाव के तीन महीने पहले ही 21 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित करना, प्रभावी घोषणा-पत्र और प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री समेत सभी विधानसभा सीटों पर 150 से अधिक दूसरे राज्यों के विधायकों की निगरानी को माना जा रहा है।

2018 में भाजपा को 15 सीटें ही मिल पाई थीं

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को 15 सीटें ही मिल पाई थीं, जबकि कांग्रेस को 68 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। बाद में उपचुनाव के बाद यह आंकड़ा 71 पहुंच गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमने बूथ स्तर पर समीक्षा की है। अभी आंकड़ों पर नहीं जाते हुए इतना तो दावा है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

यह भी बढे :-

CG Election 2023: शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने बढ़ा दी चिंता, बस्तर का मुकाबला नहीं कर पाए प्रदेश के बड़े शहर

3 दिसंबर से शुरू होगी मतगणना

छठ घाट से घर लौटे रहे 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE