LIVE UPDATE
विदेश

प्रेमी से पीछा छुड़ाने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का अपहरण करने और उसे पीटने के लिए एक गैंग को डाली सुपारी..फिर…

NCG NEWS DESK तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने एक 19 साल की लड़की को कथित तौर पर एक शख्स का अपहरण करने  और उसे पीटने के लिए एक गैंग को सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि गैंग ने पिटाई करने के बाद युवक को एर्नाकुलम में सड़क किनारे बिना कपड़ों के छोड़ दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीप्रिया को वर्कला से गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी गैंग के 7 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Read more:बाजार के गली,मोहल्लों में पहुंच गई निगम की टीम घूम रहे पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि लक्ष्मीप्रिया के पीड़ित युवक शिवराम के साथ रिलेशन थे. इसके बाद में वह एर्नाकुलम के एक दूसरे व्यक्ति के करीब आ गई. लक्ष्मीप्रिया के चले जाने के बाद भी शिवराम ने रिश्ते को खत्म नहीं किया था. पुलिस ने कहा कि लक्ष्मीप्रिया ने शिवराम से छुटकारा पाने के लिए अपने नए प्रेमी की मदद मांगी|

पहले किया अगवा, फिर बेरहमी से पिटाई
पुलिस का कहना है कि युवती के कहने पर प्रेमी ने गुंडों के गिरोह से संपर्क किया, जिसने व्हाट्सएप के जरिए शिवराम का पता लगाया. बदमाशों ने पीड़ित युवक से कहा कि लक्ष्मीप्रिया अपने नए प्रेमी के साथ शिवराम के घर गई. फिर बदमाश उसे अपने साथ ले गए. आरोप है कि शिवराम को रास्ते में कथित तौर पर पीटा गया था. पुलिस ने कहा कि गिरोह उसे एक घर में ले गए. फिर उसे शराब पीने और नशा करने के लिए मजबूर किया गया|

Read more:BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश.. जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि गैंग के लोगों ने बाद में उसे कपड़े उतार दिए और फिर उसके साथ मारपीट की. फिर लक्ष्मीप्रिया ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उसने शिवराम को धमकी दी कि अगर उसने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा तो वह इस वीडियो को वायरल कर देगी.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE