खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला
पूरे गांव में पसरा मातम, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार

खैरागढ़ : खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला. खैरागढ़ के छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। ‘चोर’ कहने से नाराज़ एक नाबालिग चचेरी बहन ने कथित तौर पर तीन वर्षीय करण वर्मा और उसकी डेढ़ वर्षीय बहन को कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों मासूमों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम गांव के एक कुएं से करण और उसकी छोटी बहन के शव बरामद हुए। जब बच्चों को मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला गया, तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और हर कोई इस दर्दनाक दृश्य को देखकर सन्न रह गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों की निर्मम हत्या की गई है, क्योंकि उनके मुंह कपड़े से बंधे मिले थे। खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला
बच्चों के माता-पिता, गजानंद वर्मा और मनीषा, का रो-रोकर बुरा हाल है। वे इस भयानक त्रासदी से टूट चुके हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी चचेरी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला
पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि मृतक बच्चों ने आरोपी नाबालिग को ‘चोर’ कह दिया था, जिससे वह आक्रोशित हो गई और उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना के बाद घर का हर सदस्य गहरे सदमे में है और पूरे गांव का माहौल शोक और खामोशी में डूब गया है। खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और आपसी रिश्तों में समझदारी की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खैरागढ़ में दर्दनाक घटना: ‘चोर’ कहने से नाराज़ चचेरी बहन ने दो मासूमों को कुएं में धकेला



















