LIVE UPDATE
कोरिया

NH-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकराई, युवक और किशोरी की मौके पर मौत

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ हाईवे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे; पुलिस ने शव को अस्पताल भेजकर शुरू की जांच

कोरिया जिले में अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में युवक और किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पटना थाना क्षेत्र के ग्राम महोरा के पास हुई, जहां तेज रफ्तार में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर एक मालवाहक वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई टुकड़ों में बंट गई और दोनों सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ बैठे।

तेज रफ्तार ने ली दो मासूम जिंदगियां

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगनी निवासी यज्ञ सिंह (18) अपनी बाइक पर ग्राम छोटे झूमर निवासी मनीषा सिंह (16) को बैठाकर रविवार की शाम कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक बाइक को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था।तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकराई, युवक और किशोरी की मौके पर मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रात करीब 8 बजे, जब दोनों ग्राम महोरा के पास हाईवे से गुजर रहे थे, अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रहे मालवाहक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हवा में उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकराई, युवक और किशोरी की मौके पर मौत

हादसा देखकर दहशत में आए लोग

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पटना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों के शव को जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा, जहां मरच्यूरी में उन्हें रखा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकराई, युवक और किशोरी की मौके पर मौत

घरों में पसरा मातम

अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 18 वर्ष के युवक और 16 वर्ष की किशोरी की मौत ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।तेज रफ्तार बाइक मालवाहक वाहन से टकराई, युवक और किशोरी की मौके पर मौत

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE