LIVE UPDATE
विदेश

Trump’s Next Target? Venezuela और Iran के बाद अब Cuba पर अमेरिका की नज़र, डोनल्ड ट्रंप के बयान से दुनिया हैरान

Donald Trump on Cuba: Trump’s Next Target?मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध की आहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। वेनेजुएला और ईरान के बाद अब ट्रंप के निशाने पर एक नया देश आ गया है— क्यूबा (Cuba)। ट्रंप के ताजा बयान ने न केवल कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं को भी हवा दे दी है।

“I will take Cuba”: ट्रंप का वो बयान जिसने मचाया हड़कंप

Trump’s Next Target?न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाया। ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह क्यूबा को अपने नियंत्रण में लेने का इरादा रखते हैं?

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस पर Donald Trump ने कहा:

“मैं किसी न किसी रूप में क्यूबा को लूंगा (I will take Cuba)। चाहे मैं उसे आजाद करूं या अपने कंट्रोल में ले लूं। मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता हूं।”

Trump’s Next Target?अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर क्यूबा पर कब्जा करने या उसे पूरी तरह नियंत्रित करने की बात कही है।

65 साल की दुश्मनी अब लेगी नया मोड़?

Trump’s Next Target?अमेरिका और क्यूबा के रिश्ते पिछले 65 सालों से बेहद खराब रहे हैं। शीत युद्ध (Cold War) के जमाने से ही दोनों देशों के बीच कबाड़ जैसा तनाव है। हालांकि, अब तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुलकर ‘कब्जा’ करने जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था। ट्रंप के इस बयान ने US-Cuba Diplomacy को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।

ईरान के बाद अब क्यूबा की बारी?

Trump’s Next Target?ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि उनका प्राथमिक फोकस फिलहाल ईरान पर है, लेकिन क्यूबा के लिए उनका प्लान तैयार है। उन्होंने रविवार को कहा था, “हम क्यूबा को हैंडल कर रहे हैं और जल्द ही कुछ बड़ा कदम (Major Move) उठाएंगे।”

जानकारों का मानना है कि यह केवल एक चुनावी जुमला या मजाक नहीं है। इसी साल अमेरिका वेनेजुएला और ईरान के खिलाफ सैन्य और आर्थिक कार्रवाई कर चुका है, ऐसे में क्यूबा अगला टारगेट हो सकता है।

Ground Reality: क्यूबा में दाने-दाने को तरस रहे लोग

Trump’s Next Target?अमेरिका ने क्यूबा की घेराबंदी शुरू कर दी है। हाल ही में अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कोलंबिया से क्यूबा जा रहे एक बड़े तेल टैंकर को रोक लिया था। अमेरिका ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी देश क्यूबा को ऑयल सप्लाई न करे।

इसका असर क्या हुआ?

  • Fuel Crisis: क्यूबा में 9 जनवरी के बाद से कोई बड़ी तेल सप्लाई नहीं पहुंची है।

  • Petrol Price: ब्लैक मार्केट में पेट्रोल की कीमत $35 प्रति गैलन तक पहुंच गई है।

  • Blackout: पूरे देश में बिजली गुल है। अस्पतालों में सर्जरी रुकी हुई हैं और इमरजेंसी सेवाएं ठप हैं।

  • Medical Shortage: दवाओं की भारी कमी के कारण वहां मानवीय संकट (Humanitarian Crisis) पैदा हो गया है।

क्या युद्ध की तैयारी में है अमेरिका?

Trump’s Next Target?ट्रंप का यह बयान तब आया है जब क्यूबा पहले से ही आर्थिक रूप से टूट चुका है। तेल की सप्लाई बंद करना और फिर कब्जे की बात करना, एक बड़े सैन्य ऑपरेशन का संकेत हो सकता है। क्या ट्रंप क्यूबा को ‘आजाद’ कराने के नाम पर वहां सत्ता परिवर्तन करेंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE