LIVE UPDATE
अपराधभारत

प्रेम में जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं हुआ, प्रेमी युगल ने खाया जहर

मिलक- मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां छह वर्षों से प्रेम संबंध में बंधे प्रेमी युगल ने जुदाई के गम में जहर खा लिया। दोनों का मिलक के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों की सतर्कता से दोनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। प्रेम में जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं हुआ, प्रेमी युगल ने खाया जहर

प्रेम में जुदाई से टूटा दिल, उठाया आत्मघाती कदम

गांव के युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवती का विवाह किसी और से तय कर दिया। इस निर्णय से टूटे हुए दिलों ने साथ मरने का फैसला कर लिया और गुरुवार सुबह 5 बजे घर से निकलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेम में जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं हुआ, प्रेमी युगल ने खाया जहर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राहगीरों की सूझबूझ से अस्पताल पहुंचे प्रेमी युगल

पटवाई रोड पर रेलवे फाटक के पास दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद वे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जमीन पर गिर गए। राहगीरों ने यह दृश्य देखकर तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। प्रेम में जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं हुआ, प्रेमी युगल ने खाया जहर

युवती के पिता ने इलाज कराने से किया इनकार

इस हृदयविदारक घटना के बाद युवती के पिता ने पहले तो इलाज करवाने से मना कर दिया था, लेकिन गांववालों और रिश्तेदारों के समझाने पर उन्हें राज़ी किया गया। हालांकि, अस्पताल में भी युवती की अपने प्रेमी से शादी की जिद बनी रही, जिससे नाराज होकर पिता ने अस्पताल से जमा राशि वापस ले ली और बेटी को घर ले जाने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप से वह घर लौट गए और अस्पताल में इलाज जारी रहा। v

अस्पताल में फिर जताई साथ जीने-मरने की कसम

अस्पताल में भर्ती होने के बाद, दोनों को पास वाले बेड पर रखा गया। जैसे ही दोनों को होश आया, वे एक-दूसरे का नाम पुकारने लगे। एक-दूसरे की ओर निहारते हुए दोनों की आंखों में आंसू आ गए और फिर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। प्रेम में जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं हुआ, प्रेमी युगल ने खाया जहर

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE