LIVE UPDATE
भारत

राहुल गांधी पर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ‘वो अपने लिए लड़ रहे, हम अपनों के लिए लड़ रहे हैं’

NCG NEWS DESK  Uttar Pradesh :-

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित लोकसभा की सीट को भाजपा की नेता कांग्रेस को लगातार घेर रही है। इस सीट से कांग्रेस के राजनीतिक सियासत को लेकर एक बार फिर अमेठी की नेता और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने बयान दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपने इस क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति देखी है। आप सभी ने गंभीर परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस को गायब होते देखा है। जब कोविड आया तो कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति अमेठी में नजर नहीं आया था। स्मृति ने कहा कि मैं जाति के आधार पर नहीं बल्कि अमेठी के एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में आपका समर्थन मांग रही हूं।

मीडिया पर निशाना

स्मृति ईरानी ने इससे पहले भी वायनाड़ पहुंच कर राहुल गांधी को जमकर कर घेरा। अमेठी सीट जो कभी कांग्रेस के लिए मजबूत सीट हुआ करती थी। अब वहां भाजपा का कब्जा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद भी हैं। लोकसभा के चुनाव को देखते हुए स्मृति एक बार फिर भाजपा के पक्ष में महौल बनाती दिख रहीं हैं। अमेठी सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर वह इससे पहले कांग्रेस को चुनौती देती हुई भी नजर आईं।

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जयपुर से कांग्रेस के लिए चुनावी महौल बनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, दूसरे नंबर पर महंगाई। राहुल गांधी ने अपने बयान में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कई सवाल भी पूछे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप हिंदुस्तान की मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी है। 24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। मीडिया पर भी निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते, इनकी गलती नहीं है। यह बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE