LIVE UPDATE
अपराध

UP News: ‘कलयुगी बेटी’ का खौफनाक खेल! मां का घर बिकवाया, 22 लाख उड़ाए और फिर रचा ली दूसरी शादी

UP News: ‘कलयुगी बेटी’ का खौफनाक खेल! मां का घर बिकवाया, 22 लाख उड़ाए और फिर रचा ली दूसरी शादी. प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक बेटी ने अपनी ही बुजुर्ग मां को ऐसा धोखा दिया कि सुनने वालों के होश उड़ गए। मां की जीवन भर की कमाई हड़पकर बेटी ने दूसरी शादी रचा ली।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ममता और विश्वास का कत्ल हुआ है। यहां एक ‘कलयुगी बेटी’ ने अपनी सगी मां को ही कंगाल बना दिया। बिहार की रहने वाली एक बुजुर्ग मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस बेटी को उन्होंने नाजों से पाला, वही बुढ़ापे में उनकी जमापूंजी लेकर रफूचक्कर हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बिहार का मकान बिकवाया और प्रयागराज बुला लिया

इस पूरी साजिश की स्क्रिप्ट साल 2023 में लिखी गई। पीड़िता सुधा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उनकी बेटी प्रयागराज में किराए पर रहती थी। बेटी ने मां को भावनात्मक झांसे में लिया और उन्हें अपने साथ रहने के लिए प्रयागराज बुला लिया।

बेटी ने मां को सलाह दी कि बिहार वाला पुश्तैनी मकान खाली पड़ा है, उसे बेचकर पैसे बैंक में रखना ज्यादा सुरक्षित होगा। मां को बेटी पर पूरा भरोसा था। इसी भरोसे के चलते 2024 में मां ने अपना घर 23 लाख रुपये में बेच दिया और सारे पैसे बैंक में जमा करवा दिए।

अनपढ़ मां का उठाया फायदा, मोबाइल नंबर से किया ‘खेल’

सुधा पढ़ी-लिखी नहीं हैं और न ही उन्हें मोबाइल बैंकिंग की समझ है। इसी कमजोरी का फायदा उनकी बेटी ने उठाया। बैंक में खाता खुलवाते समय या अपडेट कराते समय बेटी ने मां के खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवा दिया।

इसका नतीजा यह हुआ कि खाते से पैसे निकलने पर जो मैसेज (SMS) आते थे, वे सीधे बेटी के पास जाते थे और मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी तरह धीरे-धीरे बेटी ने मां के खाते से 22 लाख रुपये साफ कर दिए।

पैसे हड़पे और मंदिर में कर ली दूसरी शादी

पीड़िता सुधा के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब उन्हें बेटी की असलियत पता चली। आरोप है कि इस ठगी में बेटी अकेली नहीं थी, बल्कि उसके चार अन्य साथी भी शामिल थे। हद तो तब हो गई जब मां के पैसे हड़पने के बाद बेटी ने अपने ही एक सहयोगी के साथ आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी रचा ली।

जब मां ने खाते की जांच करवाई तो उनके पास ट्रांजेक्शन के सारे सबूत और स्टेटमेंट सामने आए, जिससे बेटी की चोरी पकड़ी गई।

पुलिस का एक्शन: 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ठगी का शिकार हुई बुजुर्ग मां ने प्रयागराज के कैंट थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बेटी और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE